प्रयागराज, मार्च 22 -- एलपीजी की किल्लत बढ़ने के बाद न केवल बिजली की खपत बढ़ गई है, बल्कि चोरी भी हो रही है। कटियामारी करके कई लोग हीटर जला रहे हैं। बिजली विभाग की टीम ने कई मोहल्लों में छापामारी की। 22 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। दरियाबाद समेत कई मोहल्लों में बिजली विभाग की टीम को चेकिंग के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। नैनी के चकदौंदी और पूरा फतेहपुर मोहल्ले में बिजली चोरी की सूचना पर जेई निलेश मिश्र ने चेकिंग की। इन मोहल्लों में 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। पांच से अधिक उपभोक्ता ऐसे थे जिन्होंने बिजली का कनेक्शन लेने के बाद भी दूसरी केबल से बिजली चोरी कर रहे थे। जबकि अन्य ने कटियामारी कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। इसी तरह बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के जेई प्रिंस कुमार ने कीडगंज में तीन घरों में बिजली चोरी पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.