औरंगाबाद, मार्च 15 -- गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत महसूस की जाने लगी है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल और रेस्तरां संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण बाजार में बिजली चालित इंडिक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। वहीं कोयले की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में लोग रसोई के लिए लकड़ी और उपले का उपयोग फिर से बढ़ाने लगे हैं। दुकानदार अभिषेक शरण का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक हीटर की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गई है। गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। होटल और रेस्तरां संचालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय होटल संचालक मो. सैफुल्लाह ने बताया कि चाय तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.