देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। सिलेंडर की किल्लत से गैस एजेंसियों का बैकलाग बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कई दिनों से बैकलाग 1 लाख के पार चल रहा है। मांग और आपूर्ति में अंतर से उपभोक्ताओं को गैस मिलने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। लगन तेज होने के साथ बुकिंग की संख्या काफी बढ़ गयी है। शादी, तिलक में सिलेंडर को डीएसओ ऑफिस पर रोज भीड़ पहुंच रही है। इससे अफसरों को शादी, तिलक में सिलेंडर उपलब्ध कराना चुनौती बन गयी है। क्योंकि एक ट्रक में महज 10 से 12 ही कामर्शियल सिलेंडर आ रहा है। शादी के लिए आपूर्ति विभाग के पास कामर्शियल सिलेंडर ही एकमात्र विकल्प है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: शादियों पर गैस संकट की मार उपभोक्ता डेढ़ महीने से अधिक समय से गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। इससे बुकिंग के 10-15 दिन बाद भी सिलेंडरों की डिलेवरी नहीं हो...