गैस की किल्लत से निवाले के पड़े लाले
सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर में गैस की किल्लत से कई घरों में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा है। कई परिवार बाजार से लकड़ी खरीद भी रहे हैं। सुगनी देवी ने बताया कि गैस एक सप्ताह पहले खत्म हो गयी। भरा सिलेंडर नहीं मिला। नंबर लगाए चार दिन से अधिक हो गये है। अब लोहा वाला लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। वहीं जानकी देवी ने बताया कि बुकिंग किए दो दिन हो गया, लेकिन अबतक भरा हुआ सिलेंडर नहीं दिया है। उम्र अधिक होने से वो लकड़ी के चूल्हे पर खाना नहीं बना पा रही है। इधर गैस की किल्लत से कई छोटी दुकानें बंद हो गई हैं। रेस्टोरेंट व्यवसाय भी चौपट होने लगा है। स्कूलों में मिड डे मिल, कॉलेज के छात्रावासों, अनाथालय की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। इंडक्शन चूल्हे की मांग में वृद्धि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.