मधुबनी, मार्च 18 -- झंझारपुर। कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने से राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संचालित कई ढाबा व लाइन होटल इन दिनों बंद होने लगे हैं। इसके कारण ट्रक व बस चालकों के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। पहले हर जगह ढाबा और होटल मिल जाया करती थी,अब खोजना से जल्दी नहीं मिल रहा है। लंबी दूरी तय करने वाले चालक-परिचालक दिनभर सड़क पर रहने के बावजूद समय पर भोजन नहीं कर पा रहे हैं। एनएच किनारे स्थित कई छोटे-बड़े लाइन होटल पूरी तरह बंद हैं, जिससे वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। सामान्य दिनों में जहां इन होटलों पर चहल-पहल रहती थी, वहीं अब वीरानी छाई है। एचएच किनारे नमस्ते रेस्टोरेंट के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि कमर्शियल गैस के बिना रेस्टोरेंट चलाना काफी कठिन है। वैकल्पिक व्यवस्था तो की जा रही है लेकिन काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.