हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र इजराइल-इरान-अमेरिका में जारी युद्ध का असर स्थानीय बाजारों पर भी साफ-साफ पड़ने लगा है। रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण हाजीपुर में फास्ट फूड और चाट बेचने वाले दुकानदारों को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई दुकानदारों ने तो मजबूरी में ही सही विकल्प कोयले के चूल्हे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। पूर्व की तरह वे लोग ठेले पर कोयले का चूल्हा भी जलाकर रखना शुरू कर चुके हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में फास्ट फूड की दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की कमी के कारण दुकानदारों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.