भभुआ, मार्च 27 -- सूरत, मुंबई, दिल्ली, पंजाब जैसे औद्योगिक शहरों में मजदूरों की हो सकती है कमी छोटे सिलेंडर में पांच किलो गैस रिफिल कराने पर देना पड़ रहा है दो हजार रुपया (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य पूर्व देशों में जारी युद्ध का असर अब प्रवासी मजदूरों पर दिखने लगा है। गैस की किल्लत के कारण सूरत, मुंबई, दिल्ली, पंजाब जैसे औद्योगिक शहरों से काम करने वाले प्रवासी मजदूर पेट की भूख मिटाने के लिए वहां से अपना काम-धंधा छोड़कर गांव लौटने लगे हैं। गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और छोटे सिलेंडर में पांच किलो गैस रिफिल कराने पर 2000 रुपया लगने की वजह से मजदूरों को खाना बनाना मुश्किल हो गया है। शहरों से गांव लौट रहे मजदूरों का कहना है कि जब कमाई का अधिकतर हिस्सा गैस खरीदने में लग जाएगा, तो बाकी जरूरतें कैसी पूरी करेंगे। इसलिए अब अपने ...