रांची, मार्च 28 -- विक्रम गिरि रांची। मध्य पूर्व के युद्ध के चलते गैस की किल्लत ने रांची में अलमीरा बनाने वाली फैक्ट्रियों के कारोबार पर असर डाला है। पाउडर कोटिंग का काम बंद होने से अलमीरा निर्माण से जुड़ी रांची की दो कंपनियों में काम बंद हो गया है। वहीं, इन फैक्ट्रियों में बंद होने से करीब 110 श्रमिकों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है। कंपनियों का कहना है कि अभी कर्मचारियों से कुछ दूसरे काम कराए जा रहे हैं। लेकिन कुछ दिन में स्थिति सामान्य नहीं हुई तो जल्द ही उन्हें छुट्टी पर भेजना पड़ेगा।विवान अलमीरा के विवेक कुमार ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में पिछले पांच-छह दिन से काम बंद है। एलपीजी की सप्लाई नहीं होने से पाउडर कोटिंग का काम ठप पड़ा है। वहीं, लाल फर्नीचर के लाल बाबू सिंह ने कहा, उनके यहां बीते एक सप्ताह से काम बंद है। उनके यहां कुल ...