पूर्णिया, अप्रैल 3 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मजहर आलम के नेतृत्व में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल मौलाना गुलाम रब्बानी, मो. शमशाद, मो. जमशेद, मो. तूफान, शाह आलम, आरिफ खान एवं शफात नूरी ने कहा कि लगातार बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों ने आम लोगों की रसोई पर गंभीर असर डाला है। खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.