पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में उत्पन्न गैस की किल्लत के कारण बड़े उद्योग से लेकर छोटे छोटे व्यवसायियों पर छाया संकट संकट दूर नहीं हो पा रहा है। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में चल रहे बड़े रेस्टोरेंट के अलावा छोटे ठेला वालों की स्थिति बहुत खराब हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कोयला और लकड़ी से खाद्य पदार्थ बनाना पड़ रहा है। इसके कारण कोयले और लकड़ी की भी कीमत बढ़ गया है।मेदिनीनगर के ठेला पर फास्ट फूड विक्रेता राकेश कुमार ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। छोटा सिलेंडर के लिए कनेक्शन के लिए भी बहुत परेशानी हो रहा है। कोयला और लकड़ी की कीमत भी बढ़ गया है। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गैस नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी हो गया है। प...