गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जंग के असर से गैस सिलेंडर के लिए मारामारी की नौबत है। शहर की गैस एजेंसियों और गोदामों पर सुबह से शाम तक लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। इसके बावजूद कई लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कई परिवार चूल्हे पर लकड़ी और कोयले से भोजन बनाने को मजबूर हो गए हैं। इससे लकड़ी और कोयले की मांग अचानक बढ़ गई है और बाजार में इनके दाम भी चढ़ने लगे हैं। लकड़ी के दाम जहां दो से तीन रुपए प्रति किलो बढ़े हैं, वहीं कोयले की कीमत में भी तीन से चार रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। शहर के कालीस्थान रोड के लकड़ी व्यवसायी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पहले जलावन की लकड़ी नौ रुपए प्रति किलो मिलती थी और 11 से 12 रुपए मे...