अररिया, मार्च 15 -- ंफारबिसगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। जदयू के प्रदेश सचिव व जिला बीस सूत्री सदस्य रमेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपकर आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी से निजात दिलाने और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में जदयू नेता ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में गैस एजेंसियों द्वारा समय सीमा बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। कंपनी और एजेंसियों की ओर से ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग करने की सलाह दी जाती है, लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। इसके कारण लोग गैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.