सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों गैस की किल्लत ने शादियों की खुशियों पर ब्रेक लगा दिया है। जहां एक ओर बैंड-बाजा और बारात की तैयारी जोरों पर है। वहीं दूसरी ओर रसोई की सबसे बड़ी चिंता गैस सिलेंडर को लेकर खड़ी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि लोग कार्ड बांटने से ज्यादा समय गैस का इंतजाम करने में लगा रहे हैं। कई परिवार इधर-उधर भागदौड़ कर किसी तरह शादी के दिन के लिए सिलेंडर जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बाजार में कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद होने से उनकी परेशानी बढ़ा दी है। कई लोगों ने तो पहले से ही दो-तीन सिलेंडर बुक कराने की कोशिश की थी। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर को लेकर संकट गहराया, बैकलॉग पहुंचा तीन हजार के पार लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं होने से चिंता और बढ़ गई है। मजबूरी में कुछ लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.