कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाताजिले में गैस की किल्लत के कारण गरीबों का दर्द और बढ़ गया है। गैस नहीं मिलने से वैसे लोगों को भी परेशानी हो रही है, जो उज्जवला योजना से जुड़े लाभुक हैं। इस योजना से जुड़े लोगों ने बताया कि उज्जवला योजना के लाभुक ऐसे ही बीपीएल वाले होते हैं। मगर उनको भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के लाभुकों का कहना है कि गैस की आपूर्ति में अनियमितता से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।कोडरमा में अकेली और कामकाजी महिलाएं परेशानकोडरमा और झुमरीतिलैया में सैंकडों अकेली और कामकाजी महिलाएं हैं। ये महिलाएं विभिन्न कार्यालयों में काम करती हैं। ऐसे में गैसे की किल्लत से अकेले रहने वाली महिलाओं को इस बात का डर सता रहा है कि यदि गैस की नियमित आपूर्ति नहीं हो सकेगी, तो खाना पकाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में उनके कामक...