गिरडीह, मार्च 23 -- जमुआ में इंडक्शन व इलेक्ट्रिक चूल्हे की मांग बढ़ी जमुआ, प्रतिनिधि। हाल के दिनों में गैस की किल्लत होने के कारण जमुआ बाजार समेत मिर्जागंज, खरगडीहा के बाजारों में इंडक्शन की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा इंफ्रारेड चूल्हे भी खूब बिक रहे हैं।बताते चलें कि प्रखंड में गैस सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। दूसरी ओर गैस नहीं मिलने से इंडक्शन और इंफ्रारेड इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। साथ ही इसकी कीमत में भी 400 से 500 रुपये तक का इजाफा हुआ है। लोग गैस सिलेंडर नहीं मिलने की स्थिति में मजबूरी में इलेक्ट्रिक चूल्हों की ओर रुख कर रहे हैं।बिजली बिल बढ़ने की सता रही चिंताजमुआ में गैस सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई परिवारों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से खाना बनाने में दिक्क...