पलामू, मार्च 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मध्य-पूर्व में युद्ध से जिले के प्रवासी मजदूरों के लिए संकट बन गया है। प्रवासी मजदूरों को गैस नहीं मिलने के कारण खाना बनाना मुश्किल हो गया है। होटल से खरीदकर खाना खाना बहुत महंगा पड़ रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूर साइट से किसी तरह लकड़ी का जुगाड कर खाना बना रहे हैं। लेकिन धीरे धीरे लकड़ी भी मिलना कठिन होने लगा है। इसके कारण मजदूरों के सामने गैस की किल्लत संकट बनते जा रहा है। पलामू के कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन लकड़ी पर बनने लगा है। निजी कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे पेटी कांट्रेक्टर बिपुल सिंह ने बताया कि मजदूरों के लिए गैस की जुगाड नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण साइट पर कबाड़ में उपलब्ध लकड़ियों पर खाना बना रहे हैं। लकड़ी भी अब बहुत मुश्किल से मिल रहा है। मजदूर अब वापस घर लौटने के लिए तैयारी ...