हजारीबाग, मार्च 10 -- जिले में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। हालांकि इन दिनों गैस की मांग बढ़ जाने के कारण बुकिंग की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में थोड़ा समय लग रहा है। अब यह संख्या बढ़कर 800 से अधिक हो गई है। मांग बढ़ने के कारण (एफसीएफएस) पहले बुकिंग, पहले डिलीवरी के आधार पर की जा रही है। फिलहाल बुकिंग के अंतराल को 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। उपभोक्ता से घबराएं नहीं और अनावश्यक रूप से बार-बार बुकिंग करने से बचें। 0

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...