कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। खाड़ी युद्ध के चलते जिले में गैस का संकट गहराता जा रहा है। गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए लोग एजेंसियों में चक्कर काट रहे हैं। आन लाइन बुकिंग में हो रही दिक्कत के चलते घरेलू गैस के लिए जहां एजेंसियों में लोग लाइन लगाने को मजबूर हो रहे हैं।वहीं जिले में कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से होटल ,ढाबा व रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। इतना ही नहीं लोगों को घंटों लाइन लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते चाय समोसा की दुकानों के साथ अब मिठाई की दुकानों में भी भट्ठियां जलने लगी हैं। लेकिन मांग बढ़ने के साथ ही लकड़ी व कोयले के दामों में भी इजाफा हो गया है। पीएनजी वालों की बल्ले-बल्ले, दूसरे जला रहे कोयला भट्टीअकबरपुर कस्बे में तमाम बडे़ दुकानदार पीएनजी का कनेक्शन लिए हैं। इसलिए उनके कारोबार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.