आरा, अप्रैल 2 -- आरा/शाहपुर। देश में घरेलू गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती किल्लत को लेकर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। मौके पर बिहार प्रदेश से नियुक्त प्रभारी रंजीत कुमार वाल्मीकि भी मौजूद थे। पन्नग कुमार त्रिपाठी, विरेन्द्र मिश्रा, देवकुमार सिंह, नागेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, गोलु तिवारी आदि थे। वहीं शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष टप्पू तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को शाहपुर बाजार में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। संजय ठाकुर, प्रभाकर तिवारी, राकेश रंजन, ददन प्रसाद,लाल बाबू यादव, मो मोज्फर खान, दीपक कुमार सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे।

हिंदी...