शामली, मार्च 18 -- शामली। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी को लेकर सपाईयों ने शामली तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा महिला सभा की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायाब तहसील को सौंपा। ज्ञापन में गैस की आपूर्ति सुचारु कराने और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई चलाने के लिए वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध नहीं है। सरकार द्वारा केरोसिन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन वह अभी तक धरातल पर लागू नहीं हो सकी है। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर बुकिंग के लिए लंबी कतारें लगी हैं। स्थिति यह है कि काल...