कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात। जनपद में गैस की किल्लत से कारोबारियों के साथ ही आम उपभोक्ता भी परेशान हैं।शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर नगर निकायों में घरेलू गैस की बुकिंग व्यवस्था 45 दिन की जगह 25 दिन में कराए जाने की मांग की। इसके साथ ही कामर्शियल गैस की समस्या का भी जल्द समाधान कराने का आग्रह किया। इसके साथ ही परिवहन समस्या के निदान के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने की भी मांग की। जिले में कामर्शियल गैस नहीं मिलने से व्यापारी परेशान हैं। होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों ने गैस की किल्लत के चलते लकडी व कोयले की भट्ठियां चालू कर दी गई हैं, लेकिन फास्ट फूड, चाट, चाय समोसा आदि के छोटे कारोबारी परेशान हैं। हालात यह है कि तमाम छोटे कारोबारी दुकानें बंद कर मजदूरी करने या फिर ककड़ी खीरा बेंचने को मजबूर हो गए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.