गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद समेत देश में गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने गैस बुकिंग सामान करवाते हुए एलपीजी हर घर तक पहुंचाने की मांग उठाई। इस दौरान केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है। हर कोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगा हुआ है। उन्होंने मांग उठाई कि गैस बुकिंग सामान रूप से लागू की जाए। साथ ही गैस की किल्लत को खत्म किया जाए। ताकि लोगों को गैस मिल सके। उन्होंने कहा कि गैस बुकिंग की समयसीमा बढ़ने से शहर और देहात के लोगों को दिक्कत हो रही है। इस दौरान हरेंद्र कसाना, लोकेश चौधरी, डोली त्यागी, आशुतोष गुप्ता, अश्वनी त्यागी, कृपा शंकर, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.