बिहारशरीफ, मार्च 15 -- गैस की किल्लत के विरोध में सीपीआई का शहर में आक्रोश मार्च पार्टी के लोगों ने माथे पर गैस सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन फोटो 15 शेखपुरा 03 - शहर के चांदनी चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते सीपीआई के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खाड़ी देशों के युद्ध की पटकथा काफी दिनों से लिखी जा रही थी। बावजूद, देश के पीएम ने पहले से समस्याओं से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं सोची थी। इसी का परिणाम है कि आज पूरे देश में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ये बातें सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहीं। रसोई गैस की किल्लत के विरोध में रविवार को गैस सिलेंडर के साथ सीपीआई के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। शहर के चांदनी चैक पर पुतला दहन किया। इससे पहले पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए निकले और पटेल चौक, क...