बहराइच, मार्च 14 -- बहराइच, संवाददाता। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि और किल्लत के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। इसका सबसे बड़ा भार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष फिरोज हैदर ने कहा कि गैस की किल्लत से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता फिर लाइनों में लगने को मजबूर है। हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। आम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.