बदायूं, मार्च 18 -- मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते गैस की किल्लत बरकरार है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गैस की समस्या के चलते होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों पर खाना महंगा हो गया है। पांच रुपये में मिलने वाली रोटी सात रुपये की मिल रही है। मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने जिले में गैस का संकट पैदा कर दिया है, जहां पहले लोगों के घर पर आसनी से गैस पहुंच जाती थी वहीं अब एजेंसियों पर लाइन लगने और सिफारिश कराने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। गैस की किल्लत के चलते होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालक परेशान हैं। महंगा सिलेंडर मिलने के चलते उन्होंने भी खाने के रेट बढ़ा दिये हैं। गैस संकट से पहले पांच रुपये में मिलने वाली रोटी सात एवं आठ रूपये की मिल रही है। पहले फ्राई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.