नई दिल्ली, मार्च 11 -- ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग ने ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होने का असर भारत पर भी पड़ा है और देश में LPG और नैचुरल गैस की किल्लत की खबरें सामने आई हैं। इसे देखते हुए सरकार को वाणिज्यिक और घरेलू गैस के वितरण को लेकर तत्काल प्रभाव से नियम बदलने पड़े हैं। इस बीच अब भारत की मदद देने के लिए एक देश सामने आया है। दरअसल भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग पूरी करने के लिए कनाडा ने हाल ही में भारत को LNG सप्लाई का प्रस्ताव दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक बयान में कहा है कि उनका देश एक 'एनर्जी सुपरपावर' के रूप में भारत की तेजी से बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा मांग 2040 तक लगभग दोगुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.