संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गैस की समस्या को देखते हुए लोग अपने परिवार में भोजन तैयार करने के लिए तौर तरीका बदलने लगे हैं। गैस के विकल्प की तलाश में बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग बढ़ गई है। लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन कूकर की भी खरीदारी तेजी के साथ कर रहे हैं। इसके साथ ही इंडक्शन वाला कूकर, इलेक्ट्रिक केतली और इलेक्ट्रिक फ्राई पैन की भी खरीद की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कारोबारी सुरेश गुप्ता ने बताया कि गैस की किल्ल्त शुरू होने के बाद अब तक ऐसे उपकरणों की बिक्री बढ़ गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा लगभग 30 फीसदी उपकरणों की खरीद में वृद्धि हुई है। यही हाल रहा तो उपकरणों की बिक्री में और तेजी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.