गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में पहले से जारी कमर्शियल गैस की किल्लत के बीच अब कोयले की संभावित कमी ने होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में पत्थर व लकड़ी कोयला दोनों के दाम में अचानक 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उससे होटल संचालकों के सामने लागत नियंत्रण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार, गैस की अनियमित सप्लाई से अब अधिकतर होटल संचालक वैकल्पिक ईंधन के रूप में कोयले का इस्तेमाल बढ़ाने लगे हैं। पहले जहां तंदूरी आइटम जैसे पनीर टिक्का, चिकन टिक्का व चिकन तंदूर बनाने में ही कोयले का उपयोग होता था। वहीं, अब खाना पकाने के अन्य कामों में भी लकड़ी व पत्थर कोयले का इस्तेमाल बढ़ गईं हैं।होटल व्यवसायी विशाल कुमार व छोटू कुमार का कहना है कि पहले गैस के भरोसे काम चल जाता था, ले...