अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, निज प्रतिनिधि रसोई गैस की किल्लत के बीच छात्रों की समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठन सोशल वेल्फेयर ऑर्गनाईजेशन ने डीएम को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर रहने वाले छात्र, छोटे-छोटे दुकानदार छोटा गैस सिलिंडर के माध्यम अपना काम चलाते थे, लेकिन गैस की किल्लत के बीच उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है। छात्र-छात्राएं अब शहर में पढ़ाई छोड़कर घर लौटने लगे हैं, वहीं छोटे-मोटे दुकानदारों को घर चलाना मुकिश्ल हो रहा है। प्रशासनिक दावा है कि गैस की किल्लत नहीं है जबकि अब स्कूलों में एमडीएम भी जलावन पर बनने लगा है। उन्होंने मांग किया कि सरकार लोगों को किरासन तेल उपलब्ध कराए ताकि गैस नहीं मिलने पर किरासन तेल से काम चला सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.