लोहरदगा, मार्च 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब कोयले की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। हालांकि कोयले की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन मांग बढ़ने के कारण बाजार में इसकी खपत काफी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार जिले में फिलहाल कोयला 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। पहले जहां जिले भर में एक महीने में करीब 15 टन कोयले की खपत होती थी, वहीं अब 20 टन कोयला भी कम पड़ रहा है। कमर्शियल गैस की कमी का सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर पड़ा है। कई होटल संचालकों को मजबूरी में गैस की जगह कोयला और लकड़ी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि पहले कोयला 18 रुपये प्रति किलो मिलता था, जो अब बढ़कर 20 रुपये प्रति किलो हो गया है। वह...