अमरोहा, मार्च 27 -- गजरौला, संवाददाता। शहर व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों के साथ-साथ ढाबा व होटल संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने और ब्लैक में ऊंचे दामों पर बिकने के चलते ढाबा मालिक अब मजबूरी में पारंपरिक भट्ठियों का सहारा लेने लगे हैं।गैस की किल्लत को 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं। कामर्शियल सिलेंडर पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि जिला प्रशासन गैस की कमी नहीं होने के दावे कर रहा है लेकिन ढाबों व होटल पर धधकती भट्ठियां गैस की कमी की तरफ इशारा कर रही हैं। गजरौला में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ब्रांडेड रेस्टोरेंट के अलावा कई प्रसिद्ध ढाबे भी हैं। जिसके चलते गजरौला को मुरादाबाद मंडल का सबसे बड़ा फूड हब भी माना जाता है। रेस्टोरेंट व होटल पर गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। जिसके चलते कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.