चंदौली, अप्रैल 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सपा के सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आगामी 14 अप्रैल को सेक्टर स्तर पर डा.भीम रॉव आंबेडकर की जंयती मनाये जाने के लिये कार्यकर्ताओं की अपील किया। वही आगामी दिनों गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर सहित प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आन्दोलन चलाने की चेतावनी दी।सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि पीडीए के भगवान बाबा साहब की जंयती राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर सेक्टर स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया है। जिसके लिये तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गैस कि किल्लत से हर छोटे बड़े दुकानदार से लेकर आम जनता परेशान है...