लातेहार, मई 4 -- बेतला, प्रतिनिधि। हाल के दिनों में गैस की किल्लत और कॉमर्शियल व छोटे सिलेंडरों की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने क्षेत्र के कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। इससे कई होटल,रेस्टोरेंट,ढाबा संचालक और स्ट्रीट फूड विक्रेता अपने कारोबार प्रभावित होने को लेकर बेहद चिंतित-परेशान नजर आने लगे हैं। यह भी पढ़ें- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से बाजार प्रभावितगैस की किल्लत का असर इसबारे में होटल वनविहार बेतला के मैनेजर रंजीत सिन्हा,न्यू पार्क होटल के फिरोज अंसारी,होटल पार्क व्यू के तैय्यब अंसारी,ड्रीमलैंड के मुकेश भुईयां, अराध्या रिसोर्ट्स के संजय पाठक आदि ने गैस की किल्लत और बढ़े दामों से कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने की बात बताई। वहीं स्ट्रीट फूड विक्रेता गंगेश्वर प्रजापति, रमेश प्रसाद,मनोज चंद्रवंशी, सुदर्शन प्...