गंगापार, अप्रैल 4 -- मध्य पूर्व में युद्ध के बाद उत्पन्न गैस सिलेंडर की दिक्कत से जनमानस तो जूझ ही रहा है, लेकिन उन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जो सड़क किनारे नाश्ता पानी की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। आज ऐसे परिवार दुकान न खुलने से आर्थिक संकट के साथ भुखमरी की कगार पर खड़े हैं। उरुवा बाजार में फास्ट फूड (नाश्ता) की दुकान चलाने वाले बबलू गुप्ता बताते हैं कि गैस किल्लत के बाद से ही दुकान बंद चल रही है। कुछ बचत में रखे पैसे से रोजमर्रा की ज़रूरतें पूरी हो रही हैं। बताया कि बच्चों का नए सत्र में एडमिशन चल रहा है और पैसों की अधिक जरूरत है, लेकिन दुकान बंद है। अफसोस जाहिर किया कि आखिर कब तक इस तरह से गुजारा होगा। इसी तरह से गोसौरा मार्केट में मिष्ठान व नाश्ते पानी की दुकान चलाने वाले सत्यम प्रजापति ने बताया कि गैस कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.