गिरडीह, मार्च 15 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रसोई गैस की किल्लत से प्रखंड के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील पर भी संकट दिखने लगा है। पहले से ही स्कूलों को मिड डे मील की राशि समय पर नहीं आती है और अब गैस की परेशानी अलग बढ़ गई है। प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों में फिलहाल दो या तीन दिनों की उपलब्धता है। लेकिन वहीं कई स्कूल ऐसे हैं जहां गैस खत्म हो जाने के कारण मिड डे मील बनाने में परेशानी हो रही है। जिस कारण स्कूलों में कोयले या लकड़ी से भोजन तैयार करना पड़ रहा है। इसमें कोयला या लकड़ी जलाने के दौरान उठता धुआं भी छोटे-छोटे बच्चों को परेशान कर रहा है। बताते चलें कि जमुआ प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत होने के बाद स्कूलों में मिड डे मील कहीं गैस से बन रहा है तो कहीं कोयला से बनाया जा रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्याम सिंह नावाडीह, प्राथमिक विद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.