मुंगेर, मार्च 18 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर अनुमंडल में पिछले सप्ताह भर से होटल संचालकों को कमर्सियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एलपीजी गैस की किल्लत के कारण निजी होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट्स संचालक काफी परेशान हैं। खड़गपुर अनुमंडल मुख्यालय में भी कई होटल, रेस्टोरेंट मालिक जलावन लकड़ी का इस्तेमाल कर फिलहाल लोगों को खाना खिला रहे हैं। फिलहाल गैस की कमी के कारण रेस्टोरेंट मालिक ग्राहकों के आर्डर को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। व्यावसायिक सिलेंडर की कमी के चलते अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के देहाती इलाकों सहित में होटल मालिक खाना बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का सहारा ले रहे हैं। होटल संचालकों का कहना है कि व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति न होने से उन्हें मजबूरन लकड़ी के चूल्हे जालना पड़ रहा है। गैस की कमी के कारण इंडक्शन ,कुकटॉप और बिज...