बदायूं, मार्च 18 -- बदायूं। भाकियू अराजनैतिक की पंचायत मंगलवार को शहर के मालवीय आवास ग्रह पर संपंन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज किसान चौतरफा संकट से घिरा हुआ है। घर में गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे किसानों को फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके साथ ही, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भी गहरा रोष व्यक्त किया। प्रदेश महासचिव सोहनपाल ने किसानों के कर्ज को पूर्णतः माफ करने की मांग की। इसके अलावा उन्होने बिजली बिलों में हों रहीं अनियमितताओं और नए बिजली कनेक्शनों की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर भी प्रशासन को घेरा। साथ ही गन्ना किसानों के भुगतान को एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने और आगामी फसल के लिए लागत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान रोहतास सिंह, संतोष कुमार, अनवीर सिंह, सचदेव, भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.