सासाराम, अप्रैल 1 -- नोखा। नोखा में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है। उपभोक्ता कड़ी धूप में सिलेंडर लेकर एजेंसियों का चक्कर काटने को मजबूर हैं। बताया कि गैस की कालाबाजारी चरम पर है। बताया कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। ताकि उपभोक्ताओं को सुगमता से गैस उपलब्ध कराई जा सके। लेकिन हकीकत यह है कि इन अधिकारियों की सक्रियता जमीन पर नजर नहीं आ रही है। व्यवसायी संघ अध्यक्ष विजय सेठ ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...