फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- नूंह, संवाददाता। जिले में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पांच प्रवर्तन टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने अब तक 134 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 23 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिला, वहां तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरों के लिए निर्धारित है। इसे व्यावसायिक काम में इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीज...