शाहजहांपुर, मार्च 15 -- जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने कहा कि गैस की कालाबाजारी या अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तहसील और नगर स्तर पर टीमों का गठन कर लगातार निगरानी कराई जा रही है। डीएसओ ने बताया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों पर गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। उपभोक्ता नियमानुसार ई-केवाईसी कराकर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस रिफिल प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद ही गैस रिफिल की बुकिंग की जा सकती है।उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 14,083 उपभोक्ताओं ने गैस रिफिल के लिए बुकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.