कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नवरात्र और ईद जैसे बड़े त्योहारों के पहले एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी 19 मार्च को काला दिवस मनाएगी। सपा की नगर इकाई की मंगलवार को हुई नवीन मार्केट कार्यालय की बैठक में नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि इन त्योहारों के पहले रोजमर्रा की चीजों के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि हो गई है। महंगाई के साथ डबल मार ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है। कहा कि भाजपा सरकार उपभोक्ताओं की उपेक्षा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है। इसलिए सपा पीडीए टीम 1625 बूथों पर 19 मार्च को काला फीता बांधकर महंगाई तथा गैस पर नियंत्रण न कर पाने को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करायेगी। 23 मार्च को डॉ. राममनोहर लोहिया की जयन्ती पर शहर में कई जगह 'दाम बांधो' सम्मेलन करेंग...