बांका, अप्रैल 23 -- बांका। एक संवाददाता बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में एलपीजी गैस की सुचारू एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आम उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ओर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी एवं वितरण संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए गैस एजेंसियों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 11 गैस एजेंसियों एवं 41 महत्वपूर्ण स्थानों, जैसे होटल एवं रेस्टोरेंट, पर छापामारी की गई। इस दौरान सभी संबंधितों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आम उपभोक्ताओं को आस...