हमीरपुर, मार्च 25 -- हमीरपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हमीरपुर आईं साध्वी निरंजन ज्योति ने मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की वजह से गैस को लेकर चल रही मारामारी पर मीडिया से वार्ता करते हुए साफ शब्दों में कहा कि वो कालाबाजारी करने वालों से अनुरोध कर रही है कि वो बाज आएं। डंडे खाने की नौबत न आने दें। कोरोना काल मे जैसे कुछ लोग मौके का फायदा उठा रहे थे, वैसे ही लोग फिर से सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं देश की संसद में खड़े होकर कह चुके है कि देश में गैस का कहीं कोई संकट नहीं है। लोगों को भी धैर्य से काम लेना चाहिए। इसके बावजूद लोग अफवाह उड़ा रहे है। कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर रिपोर्टें भी दर्ज कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.