लातेहार, मार्च 26 -- लातेहार प्रतिनिधि । इन दिनों रसोई गैस की कमी ने जिले के श्रमिकों के समक्ष गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और कमर तोड़ महंगाई के कारण मजदूरों को खाना बनाना मुश्किल हो गया है। इससे उनकी रोजी-रोटी बुरी तरह प्रभावित है। कई ऐसे दिहाड़ी मजदूर परिवार हैं जो दिनभर कड़ी मेहनत करने के बाद भी वे गैस के अभाव में खाना बनाने का ईंधन के जुगाड़ के लिए कई तरह का संघर्ष करने को मजबूर हैं। इसबारे में दिहाड़ी मजदूर सुनील भूईंया, राजू भूईंया,प्रमोद भूईंया,टुनू भूईंया,कईल सिंह,महेंद्र सिंह, सुदीप सिंह,बिनोद परहिया आदि ने बताया कि गैस के बिना खाना बनाने के लिए उन्हें लकड़ियों या कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे न सिर्फ अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है,बल्कि सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में पीएम मोदी के महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.