काशीपुर, मार्च 12 -- बाजपुर, संवाददाता। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने गुरुवार को स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और आपूर्ति को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं एक कनेक्शन पर महीने में एक ही सिलेंडर लेने की बात कही। गुरुवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, सीओ विभव सैनी और कोतवाल नरेश चौहान को साथ लेकर अनाज मंडी स्थित गैस गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से पिछले कुछ समय से ऑनलाइन गैस बुकिंग में बाधा आ रही थी, जिसे अब दुरुस्त कर लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस की किल्लत की अफवाह फैलाकर कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं गैस मिलने की सूचना पर मंडी स्थित वितरण केंद्र पर अचानक से सैकड़ों लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.