बरेली, मार्च 19 -- बहेड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। जिस तरह कोरोना में कहा गया था कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, लेकिन अस्पताल में न बेड मिल रहे थे और न ही ऑक्सीजन। यही स्थिति एलपीजी सिलेंडर की है। बुकिंग सिस्टम खराब कर दिया गया है, इससे लोगों को दो से तीन दिन तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो गैस आएगी उसे चुनावी राज्यों में भेजा जाएगा। वह बहेड़ी में कांग्रेस नेता सलीम अख्तर के यहां रोजा अफ्तार कार्यक्रम में आए थे। उनके कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार भाईचारे को तोड़ने का काम कर रहे है, जबकि राहुल गांधी भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके पेट्रोलियम मंत्री कह रहे है देश में गै...