देहरादून, मार्च 14 -- कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने गैस की कमी और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकर को छोटे दुकानदारों के लिए अलग से गैस कोटा निर्धारित करना चाहिए। शनिवार को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों ने शहर में गैस की भारी कमी और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के सामने सरकार पुतला दहन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर में गैस की भारी किल्लत है, जिसके कारण आम लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। कहा कि छोटे-छोटे दुकानदारों को गैस न मिलने से उनका व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि एक सिलेंडर एक ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.