प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। शहर में स्ट्रीट फूड की करीब 10 प्रतिशत दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं ब्लैक में एलपीजी खरीदने वाले दुकानदारों ने खानपान का रेट बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्होंने लोन लेकर चाट और चाइनीज फूड की दुकानें खोली हैं। अब उनके सामने किस्त जमा करने का संकट गहरा गया है।मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज चौराहे पर कतार में लगने वाली कई चाइनीज फूड की दुकानें बंद नजर आईं। वहीं एक पान विक्रेता ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से कई दुकानें पिछले कुछ दिनों से बंद हैं। जिन दुकानदारों ने भट्ठी का सहारा लिया है, वही दुकान खोल पा रहे हैं। इसी तरह बमरौली क्षेत्र में भी गैस सिलेंडर की कमी के चलते दो रेस्टोरेंट बंद मिले।दूसरी ओर हनुमान मंदिर के पीछे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.