फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध से स्मार्ट सिटी के रोजमर्रा के जीवन और कारोबार पर गहरा असर पड़ा है। गैस किल्लत के चलते होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को मजबूरी में अपने किचन लकड़ी और कोयले पर शिफ्ट करने पड़े हैं। इस बदलाव ने न केवल बाजार में इनकी मांग में एकाएक बढ़ोतरी हुई है, बल्कि कीमतों में भी दोगुना का उछाल आया है। शहर में करीब एक हजार होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट हैं, जो गैस सिलेंडरों पर चलते हैं। युद्ध के कारण व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक के चलतेहोटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को गहरी चोट पड़ी है, जिससे वे अब लकड़ी-कोयले की भट्ठियों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है, वहीं कई जगहों पर समय पर बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं म...