गैस किल्लत से रेडी-पटरी दुकानों पर संकट, ठेले बंद होने लगे
सोनभद्र, मार्च 29 -- दुद्धी। कस्बा दुद्धी में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब छोटे रेडी-पटरी और ठेला व्यवसाय पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस की उपलब्धता घटने और कीमतों में बढ़ोतरी के चलते छोटे दुकानदारों को दुकान बंद करने तक की नौबत आ गई है। बताया जाता है कि पहले छोटे दुकानदारों को दो से पांच किलो तक के गैस सिलेंडर आसानी से मिल जाते थे, जिससे वे अपने ठेले और गुमटी का संचालन कर लेते थे। लेकिन अब गैस वितरण में कमी आने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुद्धी सीएचसी मार्ग पर करीब आधा दर्जन ठेला संचालक फास्ट फूड, चाट, बर्गर और मोमोज की दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करते थे, लेकिन गैस की समस्या बढ़ने के बाद अब अधिकांश ठेले बंद हो गए हैं। इससे जुड़े परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.